बेगुसराय, फरवरी 23 -- वीरपुर, निज संवाददाता। बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर रविवार की रात कारीचक के पास सड़क हादसे में एक युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक मामूली रूप से घायल बताया जाता है। मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी गांव निवासी 35 वर्षीय रंजन कुमार पासवान के रूप में हुई है। वह विरंची पासवान का पुत्र था। बताया जाता है कि रंजन अपने एक ग्रामीण दोस्त गौरव कुमार चौधरी के साथ अपने बुलेट से कारीचक चौक जा रहे थे। वह हसनपुर चौक के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक अज्ञात अनियंत्रित बाइक को बचाने के क्रम में ठोकर लगने से वे सड़क पर गिर गए। बाइक की रफ्तार तेज रहने व युवक के सिर पर हेलमेट नहीं रहने के कारण रंजन के सिर में गम्भीर चोटें आई। इस दौरान सिर से काफी खून गिर गया। स्थानीय लोग...