बाराबंकी, नवम्बर 15 -- कोठी। थाना क्षेत्र के सैदनपुर चौराहा के गोमटा मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम पैदल घर जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज दौरान सीएचसी कोठी में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरा है। कोठी थाना क्षेत्र के डफरापुर गांव निवासी रामदुलारे (70) पुत्र नंदा शुक्रवार शाम बैंक से घर पैदल ही सड़क से जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी कोठी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान कुछ देर में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र देशराज ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार है। सूचना पर कोठी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसएसआई कोठी शिवसागर तिवारी का कह...