समस्तीपुर, फरवरी 16 -- ताजपुर, निसं। प्रखंड के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर काली स्थान के समीप एनएच 28 में सोमवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रशासन ने दोनों को घटनास्थल से उठाकर ताजपुर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहाँ से गंभीर हालत में समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। दोनों जख्मी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के राहुल कुमार (25) एवं रंजीत राम (40) बताए गए। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त दोनों एक बाइक पर सवार हो ताजपुर से मुसरीघरारी की तरफ जा रहे थे कि घटनास्थल पर सामने से आ रहे तेजगति ट्रक की चपेट में आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.