मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। राजगढ़ संवाद अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर 38 गांव निवासी 30 वर्षीय राम सिंह पथरखुरा गांव अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होने से पथरखुरा नहर में चली गई। बाइक से गिरकर वें जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल रामसिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में नदिहार बाजार में बाइक के धक्के से एक 35 वर्षीय व्यक्ति घायल होकर सड़क पर बेहोश हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी...