सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मातम
खगडि़या, मई 11 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के महेशखूंट थानान्तर्गत गढ़मोहिनी गांव के पास एनएच 31 पर रविवार की देर रात मौत हो गई। मृतक गौछारी नवटोलिया गांव मंटू सिंह का 25 वर्षीय अमरेश कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वह बेलदौर प्रखंड अन्तर्गत पनसलवा गांव स्थित ननिहाल से एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था। गढ़मोहिनी चौक के पास अनियंत्रित हाइवा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इधर महेशखूंट थानाध्यक्ष मििालेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.