गाजीपुर, मार्च 12 -- दुल्लहपुर । क्षेत्र के मलेठी मोड़ पर गुरुवार की देर शाम दुकान बंद कर बाइक से लौट रहे दो सगे भाई स्कॉर्पियो के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार परवा गांव निवासी सगे भाई राहुल और विशाल की मलेठी मोड़ पर महादेव गारमेंट के नाम से दुकान है। गुरुवार को दोनों दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रहे स्कार्पियो ने दोनों को धक्का मार दिया जिससे बाइक सहित दोनों मौके पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। घायलों को लेकर लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों को अंदरूनी चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...