भदोही, अप्रैल 7 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ाव के पास मंगलवार को साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक समेत गिरकर महिला समेत दो लोग घायल हो गए। हुए सड़क हादसे में घायल दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में कराया गया। बताया जाता है कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के आनापुर गांव निवासी 16 वर्षीय सूर्यांश तिवारी 33 वर्षीय रितु संग बाइक पर सवार होकर गोपीगंज में खरीदारी को आया था। इस बीच पड़ाव पर सामने आ गए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ जाने से बाइक सहित गिर जाने से दोनों घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को सीएचसी गोपीगंज में इलाज को लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.