मिर्जापुर, मार्च 14 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। राजगढ़ संवाद अनुसार लालगंज के बहुती गांव निवासी 45 वर्षीय शिव शंकर यादव अपनी पत्नी 42 वर्षीय शिवदुलारी के साथ बाइक से दोपहर लगभग बारह बजे रिश्तेदार के घर सोनभद्र के मगरदहा गांव जा रहे थे। जैसे ही राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। मौके पर जुटे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.