रायबरेली, फरवरी 28 -- ऊंचाहार। शनिवार को परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार चार छात्र रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इसमें खोजनपुर सब्जी मंडी के पास छात्रों की बाइक और एक ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार छात्र घायल हो गए। क्षेत्र के लक्ष्मीगंज स्थित स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार सचिन (17) निवासी पूरे गूजर मजरे कंदरावा, आदेश कुमार (15) निवासी पूरे गूजर मजरे कंदरावा और गोलू (16) निवासी डिहवा और टिनू (18) घायल हो गए। घायल छात्रों को राहगीरों की मदद से प्राईवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.