हापुड़, मई 30 -- गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मंडी के सामने शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। जानकारी के अनुसार शकिर पुत्र मकसूद निवासी मुंशीनगर धोबीघाट थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ अपनी पत्नी शाइस्ता, बेटी सनाया 9 वर्ष और बेटे सुभान 12 वर्ष के साथ अपनी मोटरसाइकिल से पिलखुवा से नहटौर, बिजनौर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत तीन अन्य परिवार के घायल जैसे ही परिवार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में उपकृषि मंडी के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेज ग...