साहिबगंज, जून 2 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा-केंदुआ मुख्य पथ पर तेलीपाड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरहरवा मेन रोड के गौतम शर्मा (32) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात गौतम शर्मा अपनी ग्लैमर बाइक से किसी कार्य से बरहरवा से केंदुआ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेलीपाड़ा गांव के पास सड़क पर अचानक कोई जानवर आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय सहायता स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरिता टुडू ने उनकी जांच कर प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। हालांकि इस दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, घटना की सूचन...