मुजफ्फर नगर, जून 29 -- जानसठ। पानीपत खटीमा हाईवे पर गांव निराना के पास फैक्टरी कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव तालड़ा निवासी अभिषेक उर्फ बॉबी (21) पुत्र इंद्रपाल निराना में स्थित हनुमंत फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार की रात्रि को वह फैक्टरी में काम करके घर लौटने के लिए गांव निराना के पास पानीपत खटीमा हाईवे पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था तभी मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में फैक्टरी कर्मी की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल फैक्टरी कर्मी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा...