झांसी, अप्रैल 1 -- बड़ागांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर पारीछा पावर प्लांट के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में गांव पुलगहना के पूर्व प्रधान समेत दो की मौत हो गई। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना शाहजहांपुर के गांव पुलगहना गांव निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा(55) पूर्व प्रधान थे। बीते रोज वह अपने गांव के ही दोस्त वहीद खान के साथ जरूरी काम से झांसी आ रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर पारीछा थर्मल पावर प्लांट के पास पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं दोनों गिरकर वाहन में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। जिससे कृष्ण गोपाल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वहीद गंभीर रूप से घायल हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.