फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सड़क हादसे में एक परीक्षार्थी समेत पांच लोग घायल हो गये। राजेपुर थाने के सामने परीक्षा देकर लौट रहे रितिक की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे दूसरी बाइक पर सवार अंकुर और रितिक दोनों घायल हो गये। इन्हें लोहिया अस्पताल में लाया गया। कमालगंज के पहला गांव के पास भी दो बाइकें आमने सामने भिड़ गयीं। इसमें नितेश व एक अन्य घायल हो गया। वहीं बाजार से लौटते समय बाइक का हैंडल छूट जाने से रोहित घायल हो गये। उनके सिर में चोटें आयी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...