पलामू, सितम्बर 3 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रेहला थाने के केतात गांव के समीप एनएच-39 पर गुरुवार को दोपहर बाद हुई भीषण सड़क हादसे में पति की मौत हो गयी है। मृतक की पत्नी व भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। सूचना पर पहुंची रेहला थाने की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए ग़ढ़वा सदर अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान रेहला थाने के गुरहा कला गांव के बचानी राम के 32 वर्षीय पुत्र सुधीर राम के रूप में हुई है। रेहला के थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि घटना में घायलों को इलाज के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है। गुरहा कला के मुखिया राधाकृष्ण साव ने बताया कि मृतक सुधीर राम अपनी पत्नी रंजीता देवी व भतीजे अनीश कुमार के साथ पड़वा बैंक में केवाईसी कराने अपनी बाइक से जा रहा था। इसी क्रम में वह केतात गांव के समीप सोनल ढाबा के निकट एक खड़े ट्रक मे...