मऊ, जनवरी 31 -- दोहरीघाट (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चिउटीडांड़ निवासी निजी कंपनी में कार्यरत बाइक सवार कर्मचारी की शुक्रवार की देर रात आजमगढ़ के लाटघाट में सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार की सुबह हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। उधर पुलिस बाइक सवार युवक का शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत चिउटीडांड निवासी 35 वर्षीय अरविंद दिल्ली के गुरुग्राम स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। शुक्रवार की शाम को वह बाइक पर सवार होकर बहन से मिलने आजमगढ़ गया हुआ था। शुक्रवार की देर शाम को घर वापस लौटते समय आजमगढ़ जिले के जमसर लाटघाट के पास अंधेरा होने के कारण विपरित दिशा से आ रहे दूसरे बाइक से टक्कर हो गई। सड़क हादसे में मौके पर ही युवक की मौत हो गई। उधर शनिवार को ...