खगडि़या, फरवरी 17 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थानान्तर्गत छोटी बलहा मोड़ के समीप सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक स्थानीय सैदपुर गांव निवासी सुदील यादव का पुत्र नारद यादव व राजकुमार यादव का पुत्र शुभम कुमार बताया जा रहा है। पूर्व सरपंच सोगारथ यादव ने बताया कि नारद यादव को रेफर कर दिया गया। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। वही खुटिया गांव के शैलेश कुमार नामक युवक द्वारा उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद घटना की परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने रेफर किए गए युवक को खतरे से बाहर बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.