बागपत, फरवरी 16 -- खेकड़ा। ढिकौली-बंथला मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो दोस्त घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। बंथला गांव के रहने वाले पुनीत और अक्षय दोस्त हैं। रविवार को वे वाइक से पिलाना आए थे। देर शाम वहां से वापस लौट रहे थे। रटौल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए खेकड़ा अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि हादसे की जानकारी मिल गई है। अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...