प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहिया हथिगहां गांव निवासी साधू पटेल का 36 वर्षीय बेटा अमन पटेल शुक्रवार देररात बाइक से कुंडा इलाके में कहीं गया था। जैसे ही वह हाइवे के बाईपास पर पहुंचा, वाहन की टक्कर से घायल हो गया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोलहन की बाग गांव निवासी कमलेश पटेल का 18 वर्षीय बेटा गुलशन पटेल बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी अमन पटेल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...