अंबेडकर नगर, जुलाई 13 -- दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के मालीपुर थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक (एसआई) और हेड कांस्टेबल स्कूली छात्र को बचाने के प्रयास में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मालीपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक त्रिलोकी नाथ और हेड कांस्टेबल मोहम्मद रसूल किछौछा क्षेत्र में ड्यूटी पूरी कर मोटरसाइकिल से थाने लौट रहे थे। मगुराडिला चौराहे से कुछ दूरी पहले अचानक एक स्कूली छात्र सड़क पर आ गया। छात्र को बचाने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर...