मिर्जापुर, अप्रैल 26 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के शर्मा रोड नहर पुलिया के पास अलग-अलग हादसे में तीन महिलाएं जख्मी हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। शनिवार को एक खाली पिकअप शर्मा रोड से जमालपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन नहर पुलिया के पास पहुंची। तभी भुईली गांव से आ रही एक अनियंत्रित ऑटो ने पिकअप में टक्कर मार दिया। हादसे में ऑटो सवार अमदहा निवासी 30 वर्षीय नूरजहां पत्नी सरोज और 35 वर्षीय उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से जख्मी महिलाओं को निजी वाहन से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- दो बाइक की टक्कर में तीन जख्मी मौके पर पहुंची पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। दूसरी दुर्घटन...