हमीरपुर, जून 15 -- राठ, संवाददाता। तीन दिन पहले सड़क हादसे में बाइक मिस्त्री सहित दो लोग घायल हो गए थे। तीन दिन चले इलाज के बाद रविवार रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौतहादसे का विवरण कोतवाली क्षेत्र के अकौना गांव निवासी 57 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र प्रताप राजपूत जनपद महोबा की चरखारी थानाक्षेत्र अंतर्गत गौरहरी गांव में बाइक मिस्त्री की दुकान कर अपने परिवार का गुजर-बसर करते थे। शुक्रवार शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी टिकरिया गांव के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से मेडिकल कॉलेज उरई फिर झांसी रेफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी उर्मिला, पुत्र जयप...