कन्नौज, दिसम्बर 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के रहने वाले ड्राइवर की बनारस में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात तक शव के गांव पंहुचने का इंतजार किया जा रहा है। थाना क्षेत्र के गांव राजापुर निवासी रनवीर कुमार (35) पुत्र मोतीलाल पंजाब से डीसीएम में सब्जी लेकर सोमवार को बनारस के लिए निकला था। मंगलवार की सुबह बनारस के लोहुरा थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज दो पर खेवसीपुर गांव के पास मंगलवार की भोर में करीब 5 बजे खड़े डंपर में टक्कर लगने से डीसीएम ड्राइवर रनवीर की मौत हो गई। बनारस की पुलिस द्वारा परिवार के लोगों को फोन पर मामले की जानकारी होते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना से पत्नी साधना व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.