सड़क हादसे में ट्रक चालक घायल
गिरडीह, मई 26 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग स्थित धावाटांड़ के पास सड़क हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। ग्रामीणों की मदद से घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले को लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि सोमवार सुबह डुमरी से गिरिडीह की ओर जाने के क्रम में तेज गति से आ रहा ट्रक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में ट्रक चालक गाड़ी में ही फंसा रह गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का जुटान हो गया। यह भी पढ़ें- पेड़ से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चालक गंभीर घटना की जानकारी मधुबन पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल ट्रक चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है। गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.