खगडि़या, जनवरी 31 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के मानसी थाानन्तर्गत बलहा बाजार मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के कन्हैयाचक गांव निवासी अतुल चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार बताया जा रहा है।सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। अचानक महिलाओं की विलाप से ग्रामीणों के बीच बेचैनी बढ़ गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सभी लोग घटना की सत्यता जानने के लिए व्यग्र थे। सूचना मिलते ही परिवार के लोग कत्यायनी स्थान की ओर निकल पड़े। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार बैरागन के दिन सुबह एक ऑटो पर पांच पुरुष दो महिला व बच्चे सवार होकर कन्हैयाचक गांव से धमाराघाट स्थित कत्यायनी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच बदलाघाट रेलवे स्टेशन के पास साम...