औरैया, अप्रैल 10 -- रुरुगंज, संवाददाता। हरियाणा के वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में औरैया व इटावा के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आपस में जीजा-साले थे और मानेसर से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज चौकी अंतर्गत गांव सरायमहाजनान निवासी संजय दीक्षित के 26 वर्षीय पुत्र ललित दीक्षित और इटावा जनपद के महेवा थाना क्षेत्र के गांव मेहंदीपुर निवासी श्रीपतनारायण दुबे के 26 वर्षीय पुत्र दीपक दुबे कुछ दिन पहले मानेसर गए थे। ललित दीक्षित मानेसर में रहकर ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में काम करते थे, जबकि दीपक दुबे दवा के सिलसिले में अपने साले के पास पहुंचे थे। गुरुवार शाम करीब आठ बजे दोनों बाइक से घर के लिए निकले थे। पलवल क्षेत्र के पास व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.