दरभंगा, अप्रैल 9 -- दरभंगा। समस्तीपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ऊंदी के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग की इलाज के दौरान गुरुवार को अललपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। बेंता थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक ऊंदी निवासी वीरेंद्र मोहन चौधरी (60) बताए जाते हैं। परिजनों ने बताया कि वे किसान थे। गत चार अप्रैल को वे साइकिल से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी। सरकारी अस्पताल से उन्हें डीएमसीएच रेफर किया गया था। उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...