मोतिहारी, अप्रैल 3 -- डुमरियाघाट, निसं.। सरोतर से हुसैनी जाने वाली लिंक सड़क में अर्जुनछपरा गांव के समीप स्थित पुलिया के समीप सड़क दुर्घटना में जख्मी दो युवकों में एक की मौत इलाज के दौरान मोतिहारी में हो गयी। वहीं, दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक हनीफ देवान उर्फ मुन्ना (40) दक्षिणी हुसैनी पंचायत के वार्ड 4 का निवासी था। वहीं ,जख्मी विजय सहनी (38) उतरी हुसैनी का निवासी है। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक सेम्भुआपुर से हुसैनी लौट रहे थे। तभी अर्जुनछपरापुलिया के पास ट्रेक्टर ने ठोकर मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने फास्ट एड के बाद हनीफ को मोतिहारी भेज दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं विजय सहनी का ...