दरभंगा, जनवरी 3 -- दरभंगा। मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के बलुआ टोल में तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से गत 28 दिसंबर को गंभीर रूप से जख्मी छात्र की इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात डीएमसीएच में मौत हो गई। बेंता थाने की पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान बासोपट्टी निवासी चंदन वीर यादव के पुत्र रघुवीर कुमार (14) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि उसके पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। रघुबीर ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजनों ने बताया कि वो 10 वीं का छात्र था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.