उन्नाव, मई 5 -- उन्नाव। सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दमतोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। अजगैन थानाक्षेत्र के अजयइयाखेड़ा गांव के 30 वर्षीय पंकज पुत्र प्रेम शनिवार को शहर से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। सोनिक मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। जिला अस्पताल में दो दिन तक जिंदगी से जंग के बाद उसने दमतोड़ दिया। पंकज की शादी एक साल पहले ही निशा के साथ शादी हुई थी। अचानक हुई इस घटना से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बहनों में इकलौता भाई था। एक भाई कई साल पहले ही निधन हो चुका है। ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...