सड़क हादसे में जख्मी बुजुर्ग की मौत
समस्तीपुर, मई 30 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के नवाबगंज के एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल मुजफ्फरपुर में शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। मृतक राम सुदिष्ट त्रिवेदी (75) बीते दिनों एक टोटो की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। जानकारी के अनुसार बीते 25 मई को चकमेहसी से लदौरा मुख्य पथ के नवाबगंज गांव के समीप अपने घर के निकट बुजुर्ग लघुशंका कर दरवाजे की ओर सड़क पार कर लौट रहे थे।
घटना का विवरण इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टोटो ने बुजुर्ग को जोरदार ठोकर मार दिया जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल समस्तीपुर ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीरावस्था में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की देर रात उनकी मौत हो गई।
परिजनों की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.