समस्तीपुर, मई 4 -- पूसा। पूसा थाना के मोरसंड गांव में बीते दिन हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी बुजुर्ग की मौत पटना में ईलाज के दौरान हो गई। बाद में उसका पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालो ने शव का दाह-संस्कार कर दिया। इस संदर्भ में मृत बुजुर्ग भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र अजय कुमार व रिस्ते के भतीजे रविन्द्र सिंह ने सोमवार को बताया कि बीते 23 अप्रैल खेत से लौटने के क्रम में बाईक की टक्कर से वे जख्मी हो गये थे। घटना के बाद उन्हें ईलाज के लिए समस्तीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में बीते 28 अप्रैल को चिकित्सको ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत बीते 1 मई को हो गई। इस दौरान फर्द ब्यान व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर शव लेकर वापस घर लौट गये। यहां उनका दाह-संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...