मिर्जापुर, जून 10 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल चालक की वाराणसी में उपचार के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के रोहतास के अमझोर थाना क्षेत्र के भीषणा गांव निवासी मनोज कुमार सिंह ने अदलहाट थाने में तहरीर देकर बताया कि छह जून को उनकी ट्रक टेंगरा मोड़ से अदलहाट की ओर जा रही थी, तभी आगे चल रहे एक वाहन का चालक तेज गति और लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चला रहा था। आरोप है कि वाहन चालक बार-बार वाहन को लहरा रहा था, जिससे बरईपुर गांव के पास उनकी गाड़ी आगे चल रहे वाहन के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में ट्रक चालक बिहार के भीषणा निवासी जोगेंद्र ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया। यहां उ...