उन्नाव, मई 9 -- सफीपुर। एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में जख्मी हुए अधेड़ की इलाज दौरान कानपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली क्षेत्र के अंधेलिया चौराहे समीप एक सप्ताह पहले दो बाइक की भिड़ंत में छूही गांव निवासी ताराचंद्र पुत्र रामचरन व गांव का ही उसका साथी नन्हे पुत्र सरजू घायल हो गए थे। घायलों को सफीपुर सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया था। परिजन घायलों को कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां ताराचंद्र की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से बेटे दिनेश, दीपक पुत्री सीमा, नैना,गीता का रो रोकर बेहाल होते रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...