शामली, मई 27 -- कैराना। दो बाइकों की भिड़ंत में चचेरे भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बुधवार की प्रातः करीब नौ बजे गांव मंडावर निवासी कादिर अपने चचेरे भाई नदीम के साथ बाइक द्वारा जनपद बागपत के गांव कुरड़ी में रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी रॉन्ग साइड से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कादिर, नदीम और दूसरी बाइक सवार गांव बरनावी निवासी आशु घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की हुई आमने सामने की भिडंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं, चिकि...