मऊ, अगस्त 27 -- रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बुधवार की शाम सड़क हादसे में होमगार्ड रामसरीख यादव की मौत हो गई। वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक छुट्टा पशु से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां उपचार के दौरान बुधवार की रात में होगमार्ड ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। भुसुवा निवासी 54 वर्षीय रामसरीख यादव बुधवार की शाम करीब 6 बजे मुहम्मदाबाद गोहना बाजार से अपना काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Mau News: छुट्टा पशु से टकराई बाइक,होमगार्ड की मौत रानीपुर थाना क्षेत्र के भुसुवा के पास सर्विस लेन पर अचानक एक छुट्टा पशु सामने आ गय...