रामपुर, दिसम्बर 30 -- रविवार की देर शाम लालपुर मार्ग पर सड़क हादसे में घायल युवक की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं मृतक का भाई और परिचित का इलाज चल रहा है। नगर के मोहल्ला यूसुफ निवासी सलमान 23 वर्ष, शादान दस वर्ष दोनों भाई अपने परिचित शाद के साथ रविवार को लालपुर मार्ग स्थित शादी समारोह में शामिल होने के लिए एक मैरिज हाल में गये थे। मैरिज हाल में दाबत में शामिल होने जे बाद रविवार को ही तीनों देर शाम बाइक से अपने घर टांडा के लिए चले थे। कि लालपुर मार्ग पर गांव ढक्का नंगलिया के पास सड़क हादसा हो गया। चार पहिया वाहन के चालक द्वारा बाइक में टक्कर मार दिए जाने से एक किशोर शादान सहित सलमान और शाद तीनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सड़क पर आ जा रहें लोगों की मदद से तीनों घायलों को नग...