सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
चित्रकूट, मई 14 -- चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर मुख्य मार्ग में ओबरी पचोखर मोड़ के पास दो सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालत गंभीर होने पर युवक का प्रयागराज में इलाज चल रहा था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। मुख्यालय कर्वी से सटे नई दुनिया बनकट निवासी 32 वर्षीय विजय कुमार बीते 29 अप्रैल को अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी चंद्रवती के साथ ओबरी गए थे। पचोखर तिराहे के पास ऑटो से उतरकर वह पैदल चचेरे भाई के घर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत इसी दौरान अज्ञात वाहन ने विजय को टक्कर मार दी थी। जिसमें विजय गंभीर रुप से घायल हो गया था। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.