हाथरस, मार्च 12 -- सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में मथुरा-सादाबाद मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई ने वाहन चालक के खिलाफ सादाबाद थाने में तहरीर दी है। नगला हरिया निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई देवेन्द्र (29) 3 मार्च की शाम करीब छह बजे मोटरसाइकिल से सादाबाद से अपने गांव लौट रहा था। गांव के तिराहे से पहले हनुमान मंदिर के सामने सामने से आ रहे वाहन के चालक ने तेज व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए गलत साइड में आकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में देवेन्द्र के सिर व चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.