दरभंगा, जून 6 -- संजय लाला,दरभंगा। दरभंगा-समस्तीपुर एसएच पर विशनपुर थाना क्षेत्र के डिलाही के पास गत शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से युवक की मौत हो गई। डीएमसीएच से सदर थाना क्षेत्र के गौसाघाट वार्ड नंबर 14 निवासी रामवृक्ष राम के पुत्र रविंद्र राम (32) को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। पटना के रास्ते में उसने हाजीपुर के पास दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बेंता थाना ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। उसकी मौत की खबर सुनकर काफी संख्या में परिजन और ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस परिसर पहुंच गए। ससुर कन्हैया राम ने बताया कि हादसे के आधे घंटे बाद कटे पैर के साथ रविंद्र को विशनपुर पुलिस ने डीएमसीएच में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक की गयी जान इमरजेंसी के चिकित्सकों ने खराब होने से बचाने के लिए कटे ...