खगडि़या, फरवरी 18 -- बेलदौर । एक संवाददाता सड़क दुर्घटना में घायल 23 वर्षीय एक युवक की मौत घटना के तीसरे दिन इलाज के दौरान बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में मौत हो गई। घटना गत शनिवार को दिन के दस बजे के करीब की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कैंजरी गांव निवासी तेजनारायण साह के 25 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार उर्फ जयप्रकाश साह बेला नौबाद गांव में एनएच 107 के किनारे भाड़े का मकान लेकर बाइक ठीक करने का गैरेज का संचालन कर रहा था। घटना के समय वह अपनी दूकान पर काम कर रहा था। इसी क्रम में महेशखूंट की ओर से आ रही एक सीएनजी ऑटो ने उसे ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसका इलाज परिजनों ने स्थस्नीय पीएचसी में करवाया। जहां इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहां पर भी उसकी स्थिति गंभीर देख डॉक्...