बागपत, अप्रैल 19 -- बड़ौत। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सड़क हादसे में घायल मजदूर की मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बामनौली निवासी नीरज बिजरौल गांव में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। नीरज भट्ठे से साइकिल पर सवार होकर बिजरौल गांव में दूध लेने जा रहा था। बताया कि बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर एक अज्ञात वाहन से उसकी साइकिल में टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को बड़ौत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार बढ़ई की मौत वहां पर उपचार के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया। नीरज के भाई अमित ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- ड...