इटावा औरैया, जून 10 -- इकदिल। आठ दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुई बुजुर्ग महिला ने इलाज दौरान दम तोड़ा। निवाड़ी खुर्द निवासी 65 वर्षीय जनक दुलारी अपने परिजनों के साथ 1 जून को किल्ली सुल्तानपुर से एक छठी कार्यक्रम के शामिल होकर देर रात को ऑटो से लौट रही थीं। तभी चितभवन नहर के पास कार ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिसमे बुजुर्ग महिला घायल हो गई थी, घायल अवस्था में डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के बाद 6 जून को उनकी तबियत में सुधार होने पर परिजन छुट्टी कराकर घर ले गए। बुजुर्ग महिला का घर से ही इलाज करा रहे थे। महिला की घर पर हालत बिगड़ गई मंगलवार शाम इलाज दौरान दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...