हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, संवाददाता। सड़क हादसे में घायल बर्तन व्यापारी की इलाज के दौरान रविवार को अस्पताल में मौत हो गयी। जबकि उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं।बताया जाता है कि मोहल्ला मिश्राना निवासी अभय गुप्ता गुरुवार को पत्नी खुशी गुप्ता को दवा दिलवाने ऑटो से हरदोई जा रहे थे। पूराबहादुर के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया था। इसमें दोनो घायल हो हुए थे। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। दोनों को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभय गुप्ता के चाचा रमेश गुप्ता ने बताया कि इलाज के दौरान अभय ने दम तोड़ दिया। जबकि उसकी पत्नी खुशी अस्पताल में अभी भर्ती है। करीब पांच साल पहले पिता की मौत के बाद से अभय कटरा बाजार में बर्तन की दुकान संभाले था। युवक की मौत से परिजनों का बुरा हाल है।...