धनबाद, अप्रैल 22 -- जोड़ापोखर। लोदना मोड़ पर 10 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल फल विक्रेता भोला लाल वरनवाल की सोमवार को कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव के साथ जोड़ापोखर थाने का घेराव किया। इंस्पेक्टर उदय कुमार द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने पर सहमत हुए। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी कार चालक अजय तुरी घर में ताला लगाकर फरार है। बता दें कि 10 अप्रैल को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर जेएच 10 सीपी 1992 ने भोला लाल और एक सब्जी विक्रेता को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने कार जब्त कर 12 अप्रैल को कांड संख्या 47/26 दर्ज किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.