औरंगाबाद, मार्च 31 -- हसपुरा थाना के रामपुर कैथी के 51 वर्षीय उमेश विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। वह मिस्त्री का काम करते थे। चापाकल में बोरिंग मशीन लगाने का काम करते थे। सोमवार को सिहाड़ी गांव से काम कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। पचरुखिया-सिहाड़ी रोड में तिलकपुरा मोड़ से रामपुर कैथी गांव जाने वाला मेन रोड पर आहर पर पुल काफी दिनों से क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त पुल में ही उनका बाइक दुर्घटना हो गई। उसी जगह बाइक लिए गिरकर बेहोश गए। कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर पड़ी तो आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। गंभीर रुप से घायल को डाक्टरों ने बाहर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। राजद अध्यक्ष मनीष कुमार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान...