आजमगढ़, मार्च 2 -- माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे छात्र ने भी रविवार की रात दम तोड़ दिया। तीन दिन पूर्व परीक्ष देने जाते समय कार ने टक्कर मार दी थी। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। अहरौला थाना क्षेत्र के सुक्खीपुर गांव निवासी 19 वर्षीय आकिब पुत्र नसीर और 20 वर्षीय समीर पुत्र नसीम क्षेत्र के माहुल स्थित एक निजी विद्यालय में 10वीं के छात्र थे। शुक्रवार को दोनों परीक्षा देने के लिए बाइक से अंबारी जा रहे थे। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर के पास कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को फूलपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद समीर को मृत घोषित कर दिया। आकिब की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया था। उसे शहर के निज...