अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़। सड़क हादसे में घायल की महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। दो दिन पहले मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला बदायूं के उघेती थाना क्षेत्र के गांव मेवली निवासी फरहा (28) पत्नी जावेद एक अप्रैल को पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई। फरहा बाइक से सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। शुक्रवार को उपचार के दौरान फरहा ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...