अलीगढ़, मई 22 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में घायल गोंडा के किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। नलकूप पर पानी पीते समय ईंट से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गांव सुबकरा निवासी रामनिवास किसान थे। परिवार में तीन बच्चे व पत्नी है। परिजनों के अनुसार गुरुवार को गांव के पास नलकूप पर पानी पी रहे थे। तभी ईंट से लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन निजी अस्पताल ले गए,जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार को उपचार के दौरान रामनिवास ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...