बागपत, जून 14 -- बड़ौत। बिजरौल गांव निवासी एक किसान सड़क हादसे में घायल हो गया था। घायल युवक की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजरौल निवासी राजेन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र नेत्रपाल उर्फ नीतू (40) गत कुछ दिन पहले खेतों में इस्तेमाल होने वाली दवा लेने के लिए दुकान पर गया था। वापस लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने घायल को सीएचसी बड़ौत पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बागपत रेफर कर दिया था। हालत में सुधार न होने पर उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। परिजनों के अनुसार मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान नेत्रपाल की मौत हो गई। इसके बाद शव का प...